मार्च 2010
मार्च
सोममंगलबुधबृहस्पतिशुक्रशनिरवि
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031
 

वीडियो संग्रह पृष्ठ

भूमिका


विगत बरसों के दौरान सूचना तकनीकी के क्षेत्र में आयी क्रांति ने समाज में व्यापक बदलाव ला दिया है। संचार माध्यमों में इलेक्ट्रानिक सामग्रियों का दायरा तथा प्रभाव तेजी से बढ़ रहा है। देश में इंटरनेट सेवाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है। जाहिर है शिक्षा का क्षेत्र भी इसका अपवाद नहीं है। बेहतर शिक्षण के लिए ई-सामग्री आज कारगर साबित हो रही है तथा आने वाले दिनों में इसकी उपयोगिता तथा उपादेयता बढ़ेगी। दृश्यश्रव्य माध्यमों तथा ऐनिमेशन तकनीक द्वारा शैक्षिक सामग्री बेहतर तरीके से छात्रों, अध्यापकों तथा आम जनमानस तक पहुँचायी जा सकती है।

 

इसी संदर्भ में शैक्षिक ई-सामग्री के विकास के लिए होमी भाभा विज्ञान शिक्षा केन्द्र ने पहल करते हुए फरवरी 2008 में विज्ञान परिषद प्रयाग में एक त्रिदिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया। इसका विषय था "हिन्दी में शैक्षिक ई-सामग्री का विकास"। कार्यशाला में देश के कुछ लब्ध प्रतिष्ठित विज्ञान लेखकों को प्रतिभागी विशेषज्ञ के रूप में व्याख्यान हेतु आमंत्रित किया गया था। प्रतिभागी विशेषज्ञ विश्वविद्यालयों, शोध संस्थानों तथा महाविद्यालयों से या तो जुड़े हैं या फिर विगत में जुड़े रहे हैं। प्रतिभागियों से आग्रह किया गया था कि वे अपनी विशेषज्ञता के अनुसार विज्ञान के किसी रुचिकर विषय पर पॉवर प्वाइंट या ओवरहेड प्रोजेक्टर पर दी जाने योग्य एक ऐसी प्रस्तुति तैयार करके आएँ जिसकी सामग्री लोकोपयोगी होने के साथ-साथ 10+ 2 स्तर के छात्रों तथा अध्यापकों के लिए उपयोगी हो। 

 

प्रतिभागी विशेषज्ञों से यह भी आग्रह किया गया था कि वे अपनी प्रस्तुति का एक रोचक तथा सुगठित आलेख इस कार्यशाला के संयोजक को सौंपें जिसे जरूरत पड़ने पर संपादित करके पुस्तक रूप में प्रकाशित किया जा सके। इस तीन दिवसीय कार्यशाला के 7 तकनीकी सत्रों मे कुल 21 प्रस्तुतियाँ दी गयीं। इस सभी की वीडियोरिकॉर्डिंग कराई गयी थी। यहाँ कुछ चयनित प्रस्तुतियाँ डिजिटाइज करके यथोचित संपादनोपरान्त इलेक्ट्रॉनिक रूप में वेबसाइट पर दी जा रही हैं। समस्त सामग्रियों का प्रतिलिप्याधिकार (कॉपीराइट) होमी भाभा विज्ञान शिक्षा केन्द्र, मुंबई के पास सुरक्षित है। इन सामग्रियों के बारे में आपके विचारों तथा रचनात्मक सुझावों का स्वागत रहेगा। आप ई-मेल के जरिए भी kkm@hbcse.tifr.res.in पर अपनी राय व्यक्त कर सकते हैं। 

Document Actions