9 फरवरी
Februray, 9
जन्म
विल्हेम मेबैक
9 फरवरी 1846 – 29 दिसम्बर 1929
जर्मन इंजीनियर तथा इंजन के अन्वेषक। इन्होंने स्प्रे-कार्बोरेटर की खोज की। ये पहली मर्सडीज़ आटोमोबाइल (1900-01) के मुख्य डिज़ाइनर भी थे।
ऐलेटा हेनरिएट जैकब्स
9 फरवरी 1854 – 10 अगस्त 1929
डच चिकित्सक जो परिवार नियोजन के क्षेत्र में अग्रणी थीं। इन्होंने पहला जन्म नियंत्रण चिकित्सालय खोला। वे नीदरलैन्ड की पहली महिला थीं जिन्होंने चिकित्सा विज्ञान की पढ़ाई की और पहली महिला चिकित्सक बनीं।
मृत्यु
हॉवर्ड मार्टिन टेमिन
मृत्यु 1994 (10 दिसम्बर 1934)
अमेरिकी विषाणु वैज्ञानिक जिन्हें उनके प्रोफेसर रैनेटो डलबैक्को और उनके ही दूसरे विद्यार्थी डेविड बाल्टिमोर के साथ रिवर्स ट्रान्सक्रिप्टेज़ एन्ज़ाइम की खोज के लिए1975 का नोबेल पुरस्कार मिला।
जेम्स मैल्विले गिलिस
मृत्यु 9 फरवरी 1865 (6 सितम्बर 1811)
अमेरिकी नौसेना के अधिकारी और खगोलशास्त्री जिन्होंने पहली प्रयोगशाला की स्थापना की जो पूर्णरूप से अनुसंधान के लिए थी। गिलिस 15 साल की उम्र से नौसेना से जुड़े थे और फिर खगोलशास्त्र की पढ़ाई खुद ही की।
घटना
9 फरवरी
सन् 1996 में वैज्ञानिकों ने एक नए तत्व की खोज की जिसे 'तत्व-112' कहा गया।

